टेक डेस्क। OPPO Reno 12 Feature : अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबरपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। ओप्पो कम्पनी ने भारत में रेनो 12 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सीरीज के तहत दो मॉडल लॉन्च किए गए हैं जो कि रेनो 12 और रेनो 12 प्रो हैं। कुछ दिन पहले ही सीरीज को चाइना में पेश किया गया था। इनकी सेल 25 जुलाई से लाइव हो रही है। आइये जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत और कीमत के बारे में।
कीमत
OPPO Reno 12 स्मार्टफोन 8GB+256GB की कीमत 32,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को आप तीन कलर में खरीद सकते हैं। इसमें सनसेट पीच, मैट ब्राउन, एस्ट्रो सिल्वर कलर शामिल हैं।
Reno 12 Pro 12GB+256GB वेरिएंट स्मार्टफोन की कीमत 36,999 रुपये दी गई है। अगर आप 12GB+512GB वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 40,999 रुपये देने पड़ेंगे। इस फोन को आप सनसेट गोल्ड, स्पेस ब्राउन प्रो कलर में खरीद सकते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के लिए पहली सेल 25 जुलाई से लाइव होने वाली है। इन्हें कंपनी की ऑफिशियल साइट से लिया जा सकेगा।
स्पेसिफिकेशन
Reno 12 Pro स्मार्टफोन में 6.7 इंच FHD+ की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट लगाया गया है, जिसे 12जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे की बात करे तो रियर में 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS), 50MP टेलिफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल जूम के साथ और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के प्रो मॉडल में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें 80w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। ओएस- फोन एंड्रॉइड 14 पर रन करता है।
फीचर
OPPO Reno 12 स्मार्टफोन में 6.7 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz, 1200 निट्स ब्राइटनेस रिफ्रेश रेट दिया गया है। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया है। साथ ही स्मार्टफोन में आपको 50MP+8MP+2MP बैक कमरा और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। 5000mAh की बैटरी और 80w का चार्जर मिलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 14 बेस्ड है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




