नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Nord CE 4 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है।
OnePlus Nord CE 4 स्मार्टफोन में 5,500एमएएच की बैटरी है जो '100W सुपरवूक' चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 29 मिनट में 1-100 फीसदी तक जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है।
OnePlus Nord CE 4 की कीमत बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है. इसे डार्क क्रोम और मार्बल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
कंपनी के अनुसार, 120हर्ट्ज फ्लुइड एएमओएलईडी डिस्प्ले वाला OnePlus Nord CE 4 आपके चार्जिंग साइकिल को लर्न करेगा और इसकी बैटरी को दुरुस्त रखेेेगा। इसमें रातभर इसकी चार्जिंग गति को धीमा करना भी शामिल है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




