img

टेक। अमेज़न प्राइम यूजर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। कम्पनी ने Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्लान को महंगा कर दिया गया है। ऐसे में वीडियो और वेब शोज देखना और म्यूजिक सुनना महंगा हो जाएगा। बता दें कि Amazon Prime के सिंगल सब्सक्रिप्शन प्लान में आपको Prime Video, Prime Music जैसी कई तरह की सर्विस मिलती हैं।

इस बीच उन यूजर्स के लिए राहत की बात है, जिन्होंने एनुअप सब्सक्रिप्शन प्लान लिया हुआ है। क्योंकि एनुअल सब्सक्रिप्शन प्लान लेने वाले यूजर्स पुराने कीमत पर ही अमेजन प्राइम वीडियो का इस्तेमाल कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले अमेजन ने अपने प्राइम मेंबरशिप प्लान में आखिरी बढ़ोतरी दिसंबर 2021 में की थी।

जानिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप की नई कीमतें

अमेजन ने महीने का प्राइस सब्सक्रिप्सन की कीमत को 179 रुपये से बढ़ाकर 299 रुपये कर दिया है। वही, तीन माह वाले प्राइम प्लान की कीमत बढ़ाकर 599 रुपये कर दी है, जो पहले तक 459 रुपये हुआ करती थी। वही सालाना अमेजन प्राइस मेंबरशिप प्लान पहले की तरह ही 1,499 रुपये में आएगा। जबकि सालाना प्राइम लाइट प्लान की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इसके लिए पहले की तरह 999 रुपये देने होंगे। मतलब कंपनी ने अपनी सस्ते तिमाही प्लान में 140 रुपये का इजाफा किया है, जबकि मंथली प्लान 120 रुपये महंगा हो गया है।

क्या मिलते हैं फायदे

Amazon Prime में शॉपिंग करने पर फास्ट डिलीवरी और स्पेशल डिस्काउंट ऑफर दिए जाते हैं। साथ ही यूजर्स अमेजन प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा Prime Reading, Prime Gaming का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े