img

नई दिल्ली। वॉट्सऐप (WhatsApp) यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर। अभी तक इस चैटिंग ऐप का इस्तेमाल स्मार्टफोन और पीसी तक ही सीमित था वहीं अब आपकी स्मार्टवॉच भी चैट का रिप्लाई करने और इमोजी सेंड करने में आपके काम आने वाली है।

दरअसल, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नया एलान किया है। वे यूजर्स जो गूगल एंड्राइड वॉच का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए वॉट्सऐप का एक नया ऐप लॉन्च किया गया है।

अभी तक यूजर्स को स्मार्टवॉच फोन से कनेक्ट होने पर ही वॉट्सऐप मैसेज का अलर्ट मिलता था। स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर वॉट्सऐप का मैसेज फ्लैश होता है, जिसकी मदद से यूजर को फोन कुछ दूरी पर भी मैसेज की जानकारी मिलती है।

नए ऐप के बाद यूजर्स को एंड्रॉयड वॉच फोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी। वॉच के लिए वॉट्सऐप को अलग से डाउनलोड किया जा सकेगा। स्मार्टवॉच पर वॉट्सऐप ठीक ऐसे काम करेगा जैसे यह यूजर के फोन में काम करता है। मैसेज की जानकारी मिलने के साथ साथ यूजर वॉच की मदद से मैसेज का रिप्लाई भी टाइप कर सकेंगे।

इस नए ऐप की मदद से यूजर्स टेक्स्ट सेंड और रिसीव करने के अलावा, क्विक रिप्लाई, इमोजी भेज सकेंगे। कलाई में बंधी स्मार्टवॉच के जरिए यूजर्स वॉइस मैसेज भी भेज सकेंगे।

मेटा ने वियरओएस के लिए नए ऐप को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Wear OS 3 रनिंग स्मार्टवॉच के साथ इस ऐप को इस्तेमाल किया जा सकता है।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार