img

नई दिल्ली। UP by-election: यूपी की विधानसभा की 10 सीटों पर उप-चुनाव का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।'

सपा अब तक 6, जबकि बसपा 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए। लेकिन दो दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। एक सीट गठबंधन सहयोगी रालोद को दी जाएगी।

लोकसभा के बाद होने वाला उप चुनाव योगी सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के हाथों मिली हार के बाद सरकार और भाजपा ने उप चुनाव में सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इधर, अखिलेश यादव और मायावती ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।

माना जा रहा है कि यूपी में 15 से 20 नवंबर के बीच वोटिंग हो सकती है। 26 नवंबर से पहले नतीजे आ सकते हैं।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत