img

नई दिल्ली। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix ) ने भारत में पासवर्ड साझा करना बंद कर दिया है और अब उन ग्राहकों को सचेत करेगा जो अपने घरों के बाहर अपने खाते साझा कर रहे हैं। 

कंपनी इसका वेरिफिकेशन कंपनी आईपी एड्रेस, डिवाइस आईडी, नेटवर्क आदि के जरिए करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, "आज से, हम उन सदस्यों को एक ईमेल भेजेंगे जो भारत में अपने घर के बाहर नेटफ्लिक्स साझा कर रहे हैं।"  

इसमें कहा गया है, "नेटफ्लिक्स खाता एक परिवार द्वारा उपयोग के लिए है। उस घर में रहने वाला हर कोई नेटफ्लिक्स का उपयोग कर सकता है, चाहे वे कहीं भी हों - घर पर, यात्रा पर, छुट्टी पर - और ट्रांसफर प्रोफाइल और एक्सेस और डिवाइसेज प्रबंधित करने जैसी नई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।"

 

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े