img

नई दिल्ली। नवरात्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी कर दी है।  अब DA  42% से बढ़कर 46% हो गया है। इसका सीधा फायदा करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को होगा। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया। यह 1 जुलाई से मिलेगा।

महंगाई भत्ता (DA) ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिये दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है। महंगाई भत्ता साल में दो बढ़ाया जाता है।

इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।


Read More: रुपया अबतक के सबसे रिकॉर्ड लो स्तर तक लुढ़का, 1 डॉलर की कीमत 95.20 रुपए हुई