img

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दो प्राइवेट बैंकों पर जुर्माना लगाया है। ICICI बैंक पर 1 करोड़ रुपए और यस बैंक पर 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना लोन और ग्राहक सेवा से संबंधित मानकों का पालन न करने के कारण लगाया गया है।

RBI की जांच में सामने आया कि वित्त वर्ष 2021-22 में ICICI बैंक ने बिना सही जांच करे कई कंपनियों को लोन जारी किए। इसके चलते बैंक को फाइनेंशियल रिस्क का सामना करना पड़ा। वहीं यस बैंक पर ग्राहक सेवा से जुड़े मानकों का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

यस बैंक ने जीरो बैलेंस वाले खातों के लिए जुर्माना लगाया था और फंड पार्किंग और कस्टमर ट्रांजैक्शन को रूट करने के लिए ग्राहकों के नाम पर इंटरनल अकाउंट खोले थे।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े