img

नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट X (पहले ट्विटर) पर अब ब्लॉक करने वाला फीचर बंद हो जाएगा। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यूजर अब 'ब्लॉक' करने की जगह 'म्यूट' (mute) कर पाएंगे। हालांकि, डायरेक्ट मैसेजिंग (DMs) के लिए ब्लॉक करने का फीचर जारी रहेगा।

'टेस्ला ऑनर्स सिलिकॉन वैली' अकाउंट के एक सवाल के रिप्लाई में मस्क ने कहा-' DM को छोड़कर ब्लॉक फीचर को डिलीट किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'इसका (ब्लॉकिंग फीचर) अब कोई मतलब नहीं रह गया है।'

ब्लॉक करने के फीचर से यूजर दूसरे यूजर को मैसेज करने, अपना पोस्ट देखने, उसे रि-ट्वीट करने और शेयर करने जैसी चीजों से रोक देता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी अकाउंट A को ब्लॉक करते हैं, तो वह आपकी ओर से की गई किसी भी एक्टिविटी को नहीं देख पाएगा। वहीं म्यूट करने से कनेक्शन को तोड़े बिना यूजर्स के टाइमलाइन से वह पोस्ट हट जाता है। हालांकि, वह आपको मैसेज कर सकता है।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार