टेक डेस्क। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आप को जरुर पढ़नी चाहिए। चीन की टेक कंपनी रियलमी Realme सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन फोन लॉन्च करने जा रही है। आइए हम आपको Realme के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बताते हैं.
रियलमी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इस फोन की लॉन्च डेट का ऐलान किया है। भारत में Realme 12x 5G स्मार्टफोन 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कंपनी ने एंट्री लेवल 5जी फोन बताया है।

कंपनी ने खुलासा किया है कि Realme 12x 5G स्मार्टफोन इंडिया का ऐसा पहला स्मार्टफोन होगा जो 12 हजार रुपये के अंदर 45W की फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा.कंपनी ने इस फोन का टीज़र भी जारी किया है, जिसमें यह फोन दो कलर्स में दिखाई दे रहा है और फोन के पिछले हिस्से में बीचों-बीच सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. इस फोन के कई फीचर्स पहले से लीक हुए थे.
Realme 12x 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है. ऐसे में हो सकता है कि रियलमी अपने इस फोन का 6GB RAM वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 12,000 रुपये से कम हो सकती है.
इस फोन के लीक फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.72 इंच की एलसीडी फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाली स्क्रीन दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा. इस फोन का पीक ब्राइटनेस 950 निट्स होने की उम्मीद है, जबकि प्रोसेसर के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है.
इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा सेटअप, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी, 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ओएस का सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई खास फीचर्स दिए जा सकते हैं.
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




