img

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) इस साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को इसकी घोषणा की। मुंबई में होने वाली बैठक से पहले यह चर्चा थी कि विपक्ष ने नए गठबंधन में शामिल होने के लिए मायावती से संपर्क किया था।

मायावती ने मुंबई में विपक्षी गठबंधन की मीटिंग से एक दिन पहले कहा- एनडीए और इंडिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी, जातिवादी, सांप्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक और पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं। जिनकी नीतियों के विरुद्ध बसपा (BSP) संघर्ष कर रही है। इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

मायावती ने आगे लिखा- बसपा (BSP) विरोधियों के जुगाड़ जोड़तोड़ से ज्यादा समाज के टूटे हुए करोड़ों उपेक्षितों को आपसी भाईचारा के आधार पर जोड़कर उनके गठबंधन से साल 2007 की तरह अकेले आगामी लोकसभा, विधानसभा का आम चुनाव लडे़गी। मीडिया बार-बार भ्रांतियां न फैलाए। इससे पहले 23 अगस्त को भी प्रेस रिलीज के जरिए मायावती ने गठबंधन न करने का ऐलान किया था।

 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत