img

-टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा के पलटी वैन
-शहीद पथ पर पलासियो मॉल के सामने शुक्रवार सुबह हुआ हादसा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर पलासियो मॉल के सामने बड़ा शुक्रवार सुब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की गोमती नगर ब्रांच के बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन का हादसे का शिकर हो गई।

वैन का टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 6 बच्चे घायल हो गय। दो बच्चों को गंभीर हाल में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराश गया है। जबकि चार बच्चों का इलाज  लोहिया संस्थान के मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल वैन पटलने की घटना का संज्ञान लेते हुए लोहिया के चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।


डॉक्टरों का कहना है कि एक बच्चे को हेड इंजरी हुई है। उसे ICU में भर्ती किया गया है। दूसरे बच्चे को हाथ-पैर और मुंह में चोट आई है। बाकी 4 बच्चे लोहिया में भर्ती है। जिन दो बच्चों का इलाज मेदांता में इलाज चल है उनका नाम आराध्या यादव (9) और माही मौर्या है। अराध्या यादव की हालत गंभीर है।

वैन में 12 बच्चे बैठे थे। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में घायल अन्य बच्चों के नाम नंदिनी (9),अर्थ कनौजिया (6), सार्थक शुक्ला और आशुतोष गुप्ता (15) हैं। इनका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत