img

लखनऊ। Los Elections UP: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज उप्र की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक करीब 27.76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पहले दो घंटों में उप्र की जिन 14 लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं। उनमें मोहनलालगंज (सुरक्षित) 28.52 प्रतिशत, लखनऊ 22.11 प्रतिशत, रायबरेली 28.10 प्रतिशत, अमेठी 27.20 प्रतिशत, जालौन (सुरक्षित) 26.97 प्रतिशत, झांसी 29.82 प्रतिशत, हमीरपुर 28.24 प्रतिशत, बांदा 29.25 प्रतिशत, फतेहपुर 28.54 प्रतिशत, कौशाम्बी (सुरक्षित) 26.12 प्रतिशत, बाराबंकी (सुरक्षित) 30.60 प्रतिशत, फैजाबाद 29.05 प्रतिशत, कैसरगंज 27.92 प्रतिशत और गोण्डा 26.68 प्रतिशत में मतदान हुआ है।


इन दिग्गजों की साख दांव पर 
मतदेय स्थलों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी हुई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता शाम छह बजे तक सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन 14 सीटों पर कुल लखनऊ लोकसभा सीट से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, फतेहपुर से निरंजन ज्योति सहित 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे