लखनऊ। Lok Sabha Elections UP: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज उप्र की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक करीब 55.80% प्रतिशत मतदान हुआ है।
मोहनलालगंज (सुरक्षित) 60.10 प्रतिशत, लखनऊ 49.88 प्रतिशत, रायबरेली 56.26 प्रतिशत, अमेठी 52.68 प्रतिशत, जालौन (सुरक्षित) 53.73 प्रतिशत, झांसी 61.18 प्रतिशत, हमीरपुर 57.83 प्रतिशत, बांदा 57.8 प्रतिशत, फतेहपुर 54.56 प्रतिशत, कौशाम्बी (सुरक्षित) 50.65 प्रतिशत, बाराबंकी (सुरक्षित) 64.86 प्रतिशत, फैजाबाद 57.6 प्रतिशत, कैसरगंज 53.92 प्रतिशत और गोण्डा 50.21 प्रतिशत में मतदान हुआ है।
इन दिग्गजों की साख दांव पर
मतदेय स्थलों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी हुई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाता शाम छह बजे तक सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन 14 सीटों पर कुल लखनऊ लोकसभा सीट से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, फतेहपुर से निरंजन ज्योति सहित 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
फतेहपुर में भिड़े सपा और भाजपा समर्थक, पुलिस ने भांजी लाठी
फतेहपुर। जिले जहानाबाद विधानसभा के सरांय होली गांव में मतदान केन्द्र के बाहर गलत वोट करने को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच आपस में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि समर्थक आपस में गाली गलौज करते हुए दोनों पक्ष के कार्यकर्ता लाठी डंडे भांजने लगे। मौजूद पुलिस ने हल्का फुल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। बाद में फिर से मतदान शुरू हुआ।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




