img

लखनऊ। Lok Sabha Election UP : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक यानी 8 घंटे में 48.41% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा धौरहरा में 54.05% और सबसे कम कानपुर में 41.44% वोटिंग हुई।

सीटवार मतदान प्रतिशत

अकबरपुर 46.36 फीसदी मतदान, इटावा लोकसभा सीट पर 46.19 प्रतिशत वोटिंग,
उन्नाव सीट पर 46.56 फीसदी मतदान, कन्नौज लोकसभा सीट पर 51.73 प्रतिशत वोटिंग, कानपुर लोकसभा सीट पर 41.44 फीसदी मतदान, खीरी लोकसभा सीट पर 53.87 प्रतिशत वोटिंग, धौरहरा लोकसभा सीट पर 54.05 फीसदी मतदान, फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर 49.17 प्रतिशत वोटिंग, बहराइच लोकसभा सीट पर 49.10 फीसदी मतदान, मिश्रिख लोकसभा सीट पर 47.01 प्रतिशत वोटिंग, शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर 44.21 फीसदी मतदान, सीतापुर लोकसभा सीट पर 52.87 प्रतिशत वोटिंग, हरदोई लोकसभा सीट पर 47.99 फीसदी मतदान

तेंदुए के हमले में दो मतदाता घायल

लखीमपुर खीरी में वोट डालने जा रहे 2 वोटर्स पर तेंदुए ने अटैक कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही।

भाजपा नगर अध्यक्ष की दरोगा से नोकझोंक

पुर में भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू पांडे की पोलिंग बूथ पर तैनात दरोगा से नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद भाजपा नेता की पत्नी बूथ से रोती हुईं बाहर निकलीं।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे