img

लखनऊ। Lok Sabha Election UP : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज शनिवार को उप्र की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक यानी 8 घंटे में 43.95% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा अंबेडकरनगर में 50.01% और सबसे कम फूलपुर में 39.46% वोटिंग हुई।


चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुल्तानपुर 45.31 प्रतिशत, प्रतापगढ़ 41.87 प्रतिशत, फूलपुर 39.46 प्रतिशत, इलाहाबाद 41.04 प्रतिशत, अम्बेडकरनगर अंबेडकर नगर 50.01%  प्रतिशत, श्रावस्ती 43.50 प्रतिशत, डुमरियागंज 43.96 प्रतिशत, बस्ती 47.03 प्रतिशत, संत कबीरनगर 43.49 प्रतिशत, लालगंज (सुरक्षित) 44.63 प्रतिशत, आजमगढ़ 45.38 प्रतिशत, जौनपुर 43.75 प्रतिशत, मछलीशहर (सुरक्षित) 43.89 प्रतिशत और भदोही लोकसभा सीट पर 42.39  प्रतिशत में मतदान हुआ है।


इन सीटों पर सबकी नजरें

इस छठे चरण में मुख्यरूप से सुल्तानपुर से भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, आजमगढ़ से भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और सपा के धर्मेन्द्र यादव, श्रावस्ती से भाजपा के साकेत मिश्र, डुमरियागंज से भाजपा के जगदम्बिका पाल, इलाहाबाद से भाजपा के नीरज त्रिपाठी और कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह और जौनपुर से भाजपा की टिकट पर कृपाशंकर सिंह चुनाव मैदान में हैं।


संतकबीरनगर में वोट डालने जा रही महिला मतदाता की मौत

संतकबीरनगर। थाना बेलहरकला अन्तर्गत मंझरिया पठान केवटहिया टोला निवासी बसंत की पत्नी जलधारी (55) वोट डालने के लिए घर से निकली थी। मंझरिया पठान बूथ के बाहर पचास मीटर की दूरी पर महिला जलधारी बेहोश होकर गिर पड़ी। बेहोश होने की आशंका पर स्थानीय लोगों ने पानी डालकर उसे होश में लाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की पुलिस से झड़प

अंबेडकरनगर से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा की पुलिस से झड़प हो गई। लालजी वर्मा का आरोप है कि पुलिस उन्हें हाउस अरेस्ट करने आई थी। इस दौरान उनकी पुलिस से बहस हुई। आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि प्रशासन बुजुर्ग वोटर्स को मतदान करने से रोक रहा है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे