लखनऊ। Lok Sabha Election UP : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में आज शनिवार को उप्र की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे कुल 27.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सुल्तानपुर 28.05 प्रतिशत, प्रतापगढ़ 26.35 प्रतिशत, फूलपुर 22.85 प्रतिशत, इलाहाबाद 23.88 प्रतिशत, अम्बेडकरनगर 30.02 प्रतिशत, श्रावस्ती 26.69 प्रतिशत, डुमरियागंज 27.74 प्रतिशत, बस्ती 29.80 प्रतिशत, संत कबीरनगर 27.35 प्रतिशत, लालगंज (सुरक्षित) 28.40 प्रतिशत, आजमगढ़ 28.60 प्रतिशत, जौनपुर 26.81 प्रतिशत, मछलीशहर (सुरक्षित) 27.18 प्रतिशत और भदोही लोकसभा सीट पर 25.51 प्रतिशत में मतदान हुआ है।
इन सीटों पर सबकी नजरें
इस छठे चरण में मुख्यरूप से सुल्तानपुर से भाजपा की वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, आजमगढ़ से भाजपा के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और सपा के धर्मेन्द्र यादव, श्रावस्ती से भाजपा के साकेत मिश्र, डुमरियागंज से भाजपा के जगदम्बिका पाल, इलाहाबाद से भाजपा के नीरज त्रिपाठी और कांग्रेस के उज्ज्वल रमण सिंह और जौनपुर से भाजपा की टिकट पर कृपाशंकर सिंह चुनाव मैदान में हैं।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




