img

लखनऊ। Lok Sabha Election UP: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आज उप्र की 13 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इन सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 58.09 %  फीसदी मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान खीरी लोकसभा सीट पर 64.73 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम औद्योगिक नगरी के रूप में विख्यात कानपुर नगर सीट पर  53.06 प्रतिशत मत पड़े हैं।

सीटवार वोट प्रतिशत

शाहजहांपुर (सुरक्षित) 53.24 प्रतिशत, खीरी 64.73 प्रतिशत, धौरहरा 64.44 प्रतिशत, सीतापुर  61.91 प्रतिशत, हरदोई (सुरक्षित)  55.73 प्रतिशत, मिश्रिख (सुरक्षित)  55.79 प्रतिशत, उन्नाव 55.74 प्रतिशत, फर्रूखाबाद 56.93 प्रतिशत, इटावा (सुरक्षित)   56.38 प्रतिशत, कन्नौज  61 प्रतिशत, कानपुर 53.06 प्रतिशत, अकबरपुर 57.66   प्रतिशत और बहराइच (सुरक्षित) सीट पर 57.45 प्रतिशत में वोट पड़े हैं।

(नोट -मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में बदलाव संभव है।)

:::::::::::::::::::::::::::::::

तेंदुए के हमले में वोटर घायल

लखीमपुर खीरी में वोट डालने जा रहे 2 वोटर्स पर तेंदुए ने अटैक कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही।

::::::::::::::::

भाजपा नेता की दरोगा से नोकझोंक

इधर, कानपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष दीपू पांडे की पोलिंग बूथ पर तैनात दरोगा से नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद भाजपा नेता की पत्नी बूथ से रोती हुई बाहर निकलीं।

:::::::::::::

भाजपा सांसद पुलिस से भिड़े

कन्नौज से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की पुलिस अफसरों से तीखी झड़प हुई। काफी देर तक हंगामा चला। इसके बाद मामला शांत हुआ। वह भाजपा कार्यकर्ता को छुड़ाने पहुंचे थे।

::::::::::::::::

दो करोड़ 47 लाख मतदाता
इन 13 लोकसभा सीटों पर 16 महिला और 114 पुरुष मिलाकर 130 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 02 करोड़ 47 लाख 47 हजार 27 मतदाता हैं। इसमें 01 करोड़ 31 लाख 82 हजार 341 पुरूष मतदाता और 01 करोड़ 15 लाख 63 हजार 739 महिला मतदाता एवं 947 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। जो अपने मताधिकार का उपयोग करके अपना जनप्रतिनिध चुनेंगे।

:::::::::::::::::::

इन सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर  

चौथे चरण में इस चुनावी मैदान में कन्नौज से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक आमने-सामने हैं। उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन से है। अन्नू टंडन साक्षी महाराज को कड़ी टक्कर दे रही हैं। भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी (खीरी), रेखा वर्मा (धौरहरा), मुकेश राजपूत (फर्रुखाबाद) और देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले (अकबरपुर) तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि राजेश वर्मा सीतापुर से पांचवीं बार जीतने के लिए मुकाबले में हैं।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे