img

लखनऊ। West UP first phase voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह जानकारी उप्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से दी गई है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान 53.31 प्रतिशत हुआ है।

सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के चलते मतदान बूथों पर लगातार मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। मतदान के शुरूआती छह घंटों के रूझाने को देखते हुए चुनाव आयोग ने बेहतर मतदान प्रतिशत होने की संभावना जता रही है।

 

किस सीट पर कितना हुआ मतदान

सहरानपुर- 53.31  प्रतिशत

पीलीभीत- 49.06 प्रतिशत

नगीना(अ0जा0)- 48.15 प्रतिशत

कैराना - 48.92 प्रतिशत

बिजनौर- 45.70 प्रतिशत

मुरादाबाद- 46.28 प्रतिशत

मुजफ्फरनगर - 45.18 प्रतिशत

रामपुर- 42.77 प्रतिशत
 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे