लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज सुबह सात बजे से उप्र की आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।
दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर (अ0जा0), अलीगढ़ तथा मथुरा शामिल हैं। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।
इन सीटों पर दोपहर एक बजे तक 35.73 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान में अमरोहा 40.67 प्रतिशत के साथ सबसे आगे चल रहा है। वहीं मथुरा में सबसे कम 32.70 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं मेरठ 38.33 प्रतिशत, गाजियाबाद 33.99 प्रतिशत, गौतमबुद्धनगर 36.05 प्रतिशत, बुलन्दशहर (अ०जा०) 35.35 प्रतिशत, अलीगढ़ 35.55 प्रतिशत और बागपत में 34.17 प्रतिशत मतदान एक बजे तक दर्ज किया गया है।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




