लखनऊ । संभल हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया है। समाजवादी पार्टी ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल संभल भेजने का ऐलान किया था। इसमें विधानसभा में प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, 5 सांसद और 4 विधायक शामिल हैं।
इस ऐलान के बाद शनिवार सुबह लखनऊ में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के घर बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। सपा ने दावा किया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को घर में नजरबंद किया गया है।
माता प्रसाद पांडेय घर के बाहर आकर कार में बैठे, लेकिन पुलिस ने उनको वापस घर भेज दिया। नाराज माता प्रसाद ने कहा- हम किसी को भड़काते नहीं हैं। बिना किसी नोटिस के उन्होंने मेरे घर पर पुलिस तैनात कर दी। मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय सिंह ने कहा है- माहौल अभी शांत है। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग हमारी बात समझें। अभी न आएं।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




