img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा (UP BJP) में चल रही खटापट के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बड़ा बयान देकर सूबे की सियासत में हलचल मचा दी है। अखिलेश ने कहा कि  मानसून ऑफर है -100 लाओ और सरकार बनाओ।

गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा (BJP)  में राजनीतिक चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कहा है कि मानसून ऑफर है-100 लाओ और सरकार बनाओ। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

बताया जा रहा है कि उनकी यह बयानबाजी भाजपा (BJP) की तरफ से चल रही राजनीतिक हलचल को लेकर दी जा रहींहै। इसके साथ ही तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाओं के बीच दिल्ली से केशव प्रसाद मौर्य के लखनऊ लौटने पर अखिलेश ने कटाक्ष भी किया है कि लौट के बुद्धू घर को आए।

ज्ञात हो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि यूपी में भाजपा (BJP) सरकार कमजोर हो गई है। इसलिए ये लोग अपने फैसले वापस ले रहे हैं। भाजपा (BJP) के लोगों ने कुर्सी की लड़ाई में सब खत्म कर दिया। इन लोगों ने कुर्सी के चक्कर में जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है।

अखिलेश यादव के इस बयान पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जवाब दिया कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मजबूत संगठन और सरकार है। सपा का पीडीए धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहरायेगी।

 


Read More: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT ने जांच रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंपी, FIR दर्ज करने और ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश