img

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद जिले में एक ऐसी शिव जी की मंदिर है जहाँ लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं। यह मंदिर सात सौ वर्ष पुराना है। ग्रामीणों का कहना है कि शिव मंदिर में 41 दिन तक शिव के दर्शन कर दीपक जलाने से जो भी मुरादें मांगी जाए वो पूरी होती है। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को इस मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ एकत्र हुई है।

जनपद के मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के महंत राममोहन दीक्षित बताते हैं कि श्री सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर लगभग 700 वर्ष से भी अधिक पुराना है। प्रभु रामलाल महाराज मंदिर की वर्षों तक सेवा कर चुके हैं। उन्होंने मंदिर में कई वर्ष तक तपस्या भी की थी। भगवान शिवजी ने साक्षात उन्हें दर्शन भी दिए थे।

महंत का कहना है कि श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त निरंतर भगवान भोलेनाथ के दर्शनों को आता है। 41 दिन तक इस मंदिर में दीपक जलाते हैं, भगवान भोलेनाथ उस भक्त का मनचाही मुरादें पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के दिनों में यहां पर भक्तों का रेला लगा रहता है। श्रावण के दूसरे सोमवार को सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालू लाइन में लगे हुए हैं। भक्तों ने बेल पत्र, धतूरा, फल, फूल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
 


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत