नई दिल्ली। Gold-Silver Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सोना के भाव में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,280 रुपये से लेकर 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 81,840 रुपये से लेकर 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु आज भी दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की मुंबई में 24 कैरेट सोना 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 89,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 81,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 81,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




