नई दिल्ली। Gold-Silver Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार को मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना (Gold) 86,610 रुपये से लेकर 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना (Gold) आज 79,390 रुपये से लेकर 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी (Silver) की कीमत में भी आज कमजोरी दर्ज की गई है, जिसे कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold) 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना (Gold) 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना (Gold) 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना (Gold) 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना (Gold) 86,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं पटना में 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 86,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना (Gold) 79,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना (Gold) 86,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 79,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने (Gold) के भाव में मामूली गिरावट आई है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




