नई दिल्ली। Gold - Silver Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 89,770 रुपये से लेकर 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,290 रुपये से लेकर 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज तेजी दर्ज की गई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 1,00,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 82,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 89,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 89,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




