img

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 1,090 रुपये से लेकर 1,190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 91,640 रुपये से लेकर 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 84 हजार रुपये से लेकर 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आई गिरावट के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 91,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 91,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 84,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 91,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 84,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े