नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को मामूली गिरावट का रुख नजर आ रही है। इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 87,760 रुपये से लेकर 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना (Gold) आज 80,440 रुपये से लेकर 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी (Silver) की कीमत में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold) 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना (Gold) 87,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना (Gold) 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 87,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना (Gold) 87,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं पटना में 24 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 87,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना (Gold) 80,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना (Gold) 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold) 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Read More: Gold-Silver Price: सोना 940 रुपये सस्ता, चांदी के दाम में भी गिरावट, जानें सर्राफा बाजार का हाल




