img

नई दिल्ली। Gold-Silver Price: होली के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 89,660 रुपये से लेकर 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 82,190 रुपये से लेकर 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। कीमत में कमजोरी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी भी आज 1,02,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।  मुंबई में 24 कैरेट सोना 89,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 89,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 82,190 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 89,660 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 89,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 82,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 89,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े