img

नई दिल्ली।Gold-Silver:  घरेलू सर्राफा बाजार आज यानी सोमवार को मामूली गिरावट नजर आ रही है। कीमत में गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 82,410 रुपये से लेकर 82,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 75,540 रुपये से लेकर 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी कमजोरी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 97,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 82,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

वहीं  मुंबई में 24 कैरेट सोना 82,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 82,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 75,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 82,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 82,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 82,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 75,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 82,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े