नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में आज तूफानी तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना (Gold) आज एक झटके में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर अभी तक सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी (Silver) के भाव में भी आज 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में आई आज की तेजी के कारण 24 कैरेट सोना महंगा होकर 93,390 रुपये से लेकर 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना (Gold) आज 85,610 रुपये से लेकर 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसर ओर, चांदी (Silver) के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Gold) 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने (Gold) की कीमत 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 93,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 85,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।(हि.स.)
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




