img

नई दिल्ली।  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) को तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोकने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में 10% की गिरावट देखने को मिल रही है।

शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 73,850 और निफ्टी 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग, फार्मा और पावर शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है।

निफ्टी बैंक PSU इंडेक्स में 1.66% और फार्मा में 0.62% की तेजी है। वहीं FMCG, IT और मेटल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सिस बैंक के शेयर में आज 4% से ज्यादा की तेजी है।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 114.49 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,852.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 34.40 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसल कर 22,402.40 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।
 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े