
गोंड। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बड़ा रेल हादसा हो गया है। यहां हां डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन की 15 बोगियां पटरी से उतरी हैं। इनमें 4 पलट गई हैं। हादसे में अब तक 2 यात्रियों की मौत की खबर है। 20-25 यात्री घायल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। ट्रेन चंडीगढ़ से आ रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है।
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो ट्रेन डिरेल हो गई। इसके बाद ट्रेन की बोगियां पलट गईं
ट्रेन में सवार एक यात्री ने कहा-गोंडा से 20 किमी दूर करीब ढाई बजे हादसा हुआ है। यहां से मनकापुर स्टेशन 5 किमी दूर है। 3 बोगियां पलटी हैं।
Read More: लखनऊ में टला विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान प्लेन के पहियों से उठा धुंआ