img

लाइफस्टाइल डेस्क। Shahi Kesar Kheer Recipe: भारत में जन्माष्ठमी का त्यौहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्योहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। बालगोपाल के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए जन्माष्टमी का व्रत और पूजा करते हैं। इसके अलावा कान्हा को उनकी पसंदीदा चीजें भी दी जाती हैं. इस साल श्री कृष्ण जन्मोत्सव 6 सितंबर को मनाया जाएगा. अगर आप भी कृष्ण भगवन के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो शाही केसर खीर (Shahi Kesar Kheer Recipe) बनाएं। इस खबर में हम आपको शाही केसर खीर बनाने का आसान तरीका बताएंगे।

शाही केसर खीर बनाने की सामग्री
एक कप चावल
1 लीटर दूध
2 छोटे कप चीनी
2 चम्मच देसी घी
चुटकी भर इलायची पाउडर
आधी चुटकी जायफल पाउडर
10 से 12 केसर
एक बड़ा चम्मच कटे हुए काजू किशमिश काजू बादाम
पिस्ता 2 से 4 चम्मच कसा हुआ सूखा नारियल

शाही केसर खीर कैसे बनाये
शाही केसर खीर बनाने के लिए सबसे पहले केसर के धागों को पानी में भिगोकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. – इसके बाद तवे को गैस पर रखें और उसमें घी डालकर चावल को भून लें. – अब एक अलग बर्तन में दूध उबालें और उसमें घी में भूने हुए चावल डालें. जब चावल पकने लगे तो इसमें केसर के धागे डाल दीजिए. जब खीर के चावल पक जाएं और खीर गाढ़ी होने लगे तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर, जायफल पाउडर डालें और कुछ देर और पकाएं. – इसके बाद आंच बंद कर दें और हलवे में सूखे मेवे और कसा हुआ सूखा नारियल डाल दें. याद रखें, चीनी तभी डालें जब हलवा पूरी तरह पक जाए, नहीं तो चावल ठीक से नहीं पकेंगे। – तैयार शाही केशरिया खीर को फ्रिज में ठंडा करने के बाद ही परोसें.


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त