टेक न्यूज। iQOO (आइकू) जल्द अपने ग्राहकों को खुशखबरी देने जा रहा है। कम्पनी ग्लोबल मार्केट में जल्द iQOO Z8 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। iQOO Z8 स्मार्टफोन को Google Play कंसोल पर स्पॉट किया गया है। बता दें Google Play कंसोल एक पोर्टल है जहां डेवलपर्स एंड्रॉइड ऐप्स के परफॉरमेंस का टेस्टिंग कर सकते हैं। फोन का एक 12GB रैम वेरिएंट भी होगा। iQOO Z8 मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर के साथ आएगा।

iQOO Z8 के फीचर
Google Play कंसोल ने मॉडल नंबर V2314A के साथ एक नया iQOO स्मार्टफोन लिस्ट किया है। इसी डिवाइस को पिछले हफ्ते चीन में iQOO Z8 के नाम से लॉन्च किया गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर चलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक iQOO Z8 मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसे माली-जी610 जीपीयू के साथ जोड़ा जाएगा। फोन का एक 12GB रैम वेरिएंट भी होगा।
iQOO Z8 की खासियत
iQOO Z8 के ग्लोबल वेरिएंट में 1080 x 2388 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा f/1.8 लेंस के साथ 64MP सेंसर होगा, इसके साथ सेकेंडरी 2MP डेप्थ सेंसर होगा। स्मार्टफोन 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB/512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। iQOO Z8 के ग्लोबल वेरिएंट में भी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ हेडफोन जैक भी होगा।
भारत में इतनी होगी iQOO Z8 की कीमत
iQOO Z8 की चीन में कीमत RMB 1699 यानी लगभग 19,300 रुपये है। इस कीमत के आधार पर, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Z8 की ग्लोबल कीमत भारत में लगभग 21,000 रुपये होगी। iQOO ने हाल ही में Z7 Pro को भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च किया है। फिलहाल, iQOO ने भारत या किसी अन्य बाजार में iQOO Z8 को लॉन्च करने की कोई समयसीमा शेयर नहीं की है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




