img

नई दिल्ली। भविष्य को लेकर लोग कई तरह की बचत करतें हैं। कुछ लोग बैंक में पैसे रखना चाहते हैं तो कई जमीन, सोना खरीदने को अपना अच्छा निवेश मानते हैं। लेकिन मध्यम वर्ग के लोग जिनकी कमाई कम होने की वजह से वो अपना बचत नहीं कर पाते हैं।

ऐसे में आज हम इस खबर के बारे में बताएंगे जिसमे निवेश करने पर भविष्य में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसमें माध्यम वर्ग के लोग आसानी से निवेश कर सकते हैं। छोटी बचत आपके भविष्य बेहतर बना सकती है। हम बात कर रहे हैं म्यूचुअल फंड में निवेश की। आप म्यूचुअल फंड में निवेश करके भी मोटी रकम कमा सकते हैं. इसमें निवेश करके महज 3 हजार रुपये की बचत करके 15.1 लाख रुपये की बड़ी रकम हासिल की जा सकती है।

इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी करके हर महीने तीन हजार रुपये निवेश करना होगा. यह रकम आपको 15 साल तक हर महीने निवेश करने पर मिलेगी। हालांकि, यह भी उम्मीद है कि आपके निवेश पर सालाना 12 फीसदी का अनुमानित रिटर्न मिलेगा. ऐसा होने पर आप 15 साल बाद मैच्योरिटी के समय 15.1 लाख रुपये जमा कर सकेंगे.

(नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। पैसे निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। )


Read More: सोना महंगा, चांदी ने भी लगाई छलांग, सर्राफा बाजर में तेजी, जानें आज का रेट