img

नई दिल्ली। मोबाइल फोन पर बात करना अब महंगा हो गया है। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया (VI) का रिचार्ज महंगा हो गया। कंपनी ने अपने  मोबाइल टैरिफ में करीब 20% तक बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।

VI का अब 179 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान 199 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा मिलता है। वहीं, 269 रुपए वाला प्लान 299 रुपए में मिलेगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना मिलता है। नई दरें 4 जुलाई से लागू होंगी।

वहीं, जियो ने कल यानी 27 जून और एयरटेल 28 जून की सुबह की नई दरों वाले प्लान्स का ऐलान किया था। इन दोनों कंपनियों के अपडेटेड प्लान्स 3 जुलाई से लागू होंगे।

 

 

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े