img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन हटाए गए हैं। गोंडा के डीएम उज्ज्वल कुमार को फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा  को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। 


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई