img

लखनऊ। आईएएस दीपक कुमार को उत्तर प्रदेश का नया गृह सचिव बनाए गया है। प्रदेश सरकार ने 3 आईएएस अफसरोंर मनोज सिंह, देवेश चतुर्वेदी और दीपक कुमार का नाम निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। जिसमें से दीपक के नाम पर मुहर लगाई गई। 24 घंटे पहले चुनाव आयोग ने गृह सचिव संजय प्रसाद को पद से हटाने के आदेश दिए थे।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, गुजरात, झारखंड और हिमांचल प्रदेश के गृह सचिवों को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश जारी किया था।

इसके बाद राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव गृह पद पर तैनात आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को हटा दिया था। अब उनकी जगह आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को यह जिम्मेदारी मिली है। 1990 बैच के आईएएस अधिकारी दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव वित्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत