img

टेक डेस्क। चीन की टेक कंपनी  Honor ने अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त स्मार्टफोन Honor X7b (5G)  लांच किया है। दरअसल, कंपनी ने बीते साल दिसंबर में ही Honor X7b (4G) को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इसी कड़ी में कंपनी ने अब इस फोन का 5G वर्जन पेश किया है। ऑनर ने इस नए फोन को अपनी ऑफिशियल ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इसी के साथ फोन के लगभग सभी स्पेक्स को लेकर भी जानकारी दे दी गई है। आइये जानते हैं Honor X7b (5G) स्मार्टफोन के फीचर के बारे में-

 फीचर: Honor X7b 5G को कंपनी Dimensity 6020 का प्रोसेसर दिया गया है। Honor X7b 5G को कंपनी ने 6.8 इंच IPS LCD पैनल, 2412 x 1080 पिक्सल FHD+ रेजोल्य़ूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. Honor X7b 5G को कंपनी ने डुअल कैमरा सिस्टम 108MP प्राइमरी और 2MP सेकेंडरी सेंसर के साथ पेश किया है। सेल्फी के लिए फोन 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
ऑनर का नया फोन 6,000mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम : अगर इस स्मार्टफोन की ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 13 बेस्ड MagicOS 7.2 पर बेस्ड है। वहीं Honor X7b 5G स्मार्टफोन की कीमत Honor ने इस स्मार्टफोन की कीमत का ऐलान नहीं किया है।


 कलर्स: Honor X7b 5G को कंपनी ने Midnight Black, Crystal Silver और Emerald Green कलर में पेश किया है। ऑनर के इस फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार