टेक न्यूज। Honor Watch 5 Launch: स्मार्टवॉच (SmartWatch) कंपनियों को टक्कर देने के लिए Honor कम्पनी ने भी अपनी नई स्मार्टवॉच Honor Watch 5 को लॉन्च कर दिया है। IFA Berlin 2024 इवेंट में यह स्मार्टवॉच पेश की गई है। यह Honor Watch 4 की सक्सेसर है।
नई स्मार्टवॉच में स्क्वेयर डिजाइन है और यह एल्युमिनियम फ्रेम के साथ है। वॉच में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 लेवल मॉनिटरिंग दिए गए हैं। स्मार्टवॉच वजन में 35 ग्राम की है। अगर आप स्मार्टवाच खरीदना चाहते है तो यह स्मार्टवॉच आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। आइये जानते है इस स्मार्टवॉच की खासियत-
Honor Watch 5 के फीचर
1-Honor Watch 5 में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन मिलेगी जो हाई पिक्सल डेंसिटी है और डिस्प्ले को शार्प व वाइब्रेंट बनाती है। स्मार्टवॉच की मोटाई 11mm है। इसकी वजन 35 ग्राम की बताई गई है।
2-Honor Watch 5 यह आपके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करेगी। हार्ट बिट जैसी कई स्वास्थ्य सुविधाएं भी स्मार्टवॉच में मिलेगी। इसमें वन-क्लिक हेल्थ स्कैन फीचर भी है जो एक बार में ही हेल्थ संबंधी मुख्य जानकारी यूजर को दे सकता है।
3-Honor Watch 5 में AccuTrack पोजीशनिंग सिस्टम है जो GPS की एक्यूरेसी को बढ़ा देता है। यह यूजर की एक्टिविटी ट्रैकिंग ज्यादा सटीक तरीके से कर सकती है। स्मार्टवॉच में 480mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है।
4-Honor Watch 5 15 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। कंपनी ने इसमें Turbo X Smart Power Management फीचर दिया है जो इसके बैटरी बैकअप को बढ़ा देता है। स्मार्टवॉच में 400 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें 85 स्पोर्ट्स मोड हैं जिनमें 12 प्रोफेशनल वर्कआउट मोड हैं। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है। बता दें कि कम्पनी ने अभी Honor Watch 5 की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार




