img

नई दिल्ली। ITR Filing News: अगर आपने भी अभी तक आईटीआर (ITR) फाइल नहीं की है तो डेड लाइन से पहले अवश्य कर दें, अन्यथा आपको कई परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आप पर भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2023 रखी गई है. इसी समय-सीमा में सभी को आईटीआर जरूर फाइल करना है. आईये जानते हैं  क्या है इनकम टैक्स की गाइडलाइन

फाइनेंशियल मामलों के जानकार अनुपम देओल बताते हैं कि ''यदि किसी वजह से 5 लाख से ज्यादा की इनकम वाले नौकरीपेशा लोगों की आईटीआर रह जाती है तो वे 5000 की लेट फीस के साथ जमा कर सकते हैं,,. वहीं यदि किसी की इनकम सालाना 5 लाख रुपए से कम है तो वे 1000 रुपए लेट फीस देकर आईटीआर फाइल कर सकते हैं. यदि किसी वजह से कोई टैक्सपेयर्स आईटीआर फाइल न  करने की भूल करता है तो विभाग उसके ऊपर 50 से 200 प्रतिशत तक का जुर्माना लगा सकता है. इसलिए भूलकर भी आइटीआर को इग्नोर न करें.

वहीं नियमों के मुताबिक यदि कोई भी टैक्सपेयर्स आईटीआर फाइल नहीं करता है तो विभाग उसके खिलाफ कानूनी रूप से मुकदमा भी दर्ज करा सकता है.  जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की सजा का प्रावधान इंडियन पीनल कोर्ट द्वारा किया गया है. हलांकि हर मामले में आयकर दाता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता. इसकी कुछ टर्म एंड कंडीशन हैं. मुकदमा तब ही संभव है तब टैक्स की धनराशि 10,000 रुपए से अधिक हो.


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े