लखनऊ। भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप ने 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 6 साल पहले यानी 2018 में दिनेश प्रताप कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।
रायबरेली सीट पर कल गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है। कांग्रेस ने अब तक यहां प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। भाजपा यूपी में 74 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 6 सीटें सहयोगी दलों को दी है। भाजपा ने सभी 74 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।
दिनेश प्रताप सिंह का प्रोफाइल
लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश की सबसे हॉट सीट पर भाजपा से लड़ने वाले दिनेश प्रताप सिंह योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) हैं व उनके पास उद्यान व कृषि विपरण का कार्यभार है। वह तीसरी बार 2022 में स्थानीय निकाय से विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इसके पहले 2010 व 2016 में कांग्रेस के टिकट से वह विधान परिषद के सदस्य थे।
हालांकि 2018 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। समाजवादी पार्टी से राजनीति सफ़र शुरू करने वाले दिनेश प्रताप के एक भाई विधायक व एक भाई जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। जिले के हरचंदपुर क्षेत्र के गुनावर कमंगलपुर के मूल निवासी दिनेश प्रताप के परिवार का जिले की राजनीति में खासा वर्चस्व है। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ 2019 में अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने सोनिया गांधी की चुनावी रफ़्तार को रोकते हुए जीत के अंतर को काफ़ी कम कर दिया। अब पार्टी ने उनपर भरोसा जताते हुए दोहरा इनाम दिया है।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




