img

हरदोई। Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के बिलग्राम में  डीसीएम  ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 5 गंभीर हैं। मरने वालों में 6 महिलाएं और 2 बच्चे भी हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो उछलकर दूर जा गिरा। पूरी छत उड़ गई। अंदर बैठी सवारियां बाहर आ गिरीं। सड़क पर लाशें बिखर गईं। हादसा बिलग्राम थाना के रोशनपुर गांव के पास हुआ।

पुलिस का कहना है- ऑटो बिलग्राम की तरफ जा रहा था। अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया, तभी सामने से आ रहे डीसीएम ने ऑटो को रौंद दिया। घटना के बाद डीसीएम चालक भाग गया।

7 की मौके पर मौत हो गई। 8 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।


Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत