हेल्थ /लाइफ स्टाइल डेस्क। Hair Fall Tips: बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के बाल झड़ने लगते हैं। कम उम्र में बाल अगर झड़ रहे हैं तो यह एक चिंता का विषय है। इसका ध्यान न देने की वजह से आप गंजे भी ही सकते हैं। इसलिए अगर आप आपके बाल झड़ रहे है तो आपको हम इस खबर के माध्यम से निजात पाने के बारे में बताएंगे।
एलोवेरा के फायदे
-अगर आप अपने बालों पर एलोवेरा जेल लगाते हैं तो इससे आपके बालों को कई फायदे मिलते हैं। एलोवेरा के नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प की समस्याओं जैसे इंफेक्शन, डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलती है। एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
-अगर आपकी स्कैल्प ड्राई है तो एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद इसे स्कैल्प पर 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। बाद में इसे किसी अच्छे शैम्पू से धो लें। अब आप फर्क देखेंगे कि आपके बाल काफी मुलायम हो गए हैं।
-अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल आपके स्कैल्प से अतिरिक्त तेल को आसानी से हटा सकता है। यह आपके बालों को अंदर से साफ़ करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल बालों में जमा गंदगी को साफ कर सकता है.
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। बालों की झड़ने की समस्या से परेशान है तो विशेषज्ञ की राय जरूर लें।




