नई दिल्ली। GOLD-SILVER RATE TODAY : कीमती पीली धातु सोना (GOLD) लंबी छलांग लगाते हुए 80 हजार के पार पहुंच गया है। बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 689 रुपए बढ़कर 80,142 रुपए हो गया है। इससे पहले मंगलवार को इसके दाम 79,453 रुपए प्रति दस ग्राम थे। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं, चांदी (SILVER ) की कीमत में भी आज तेजी है। ये 1,048 रुपए बढ़कर 90,930 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 90,533 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 82,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 75,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 82,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 82,090 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 75,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 82,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 75,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




