नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today : घरेलू सर्राफा बाजार में सोना (Gold) आज लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है। इस चमकीली धातु की कीमत में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है।
इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना (Gold) आज 78,100 रुपये से लेकर 77,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,600 रुपये से लेकर 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है।
सोने की तरह आज चांदी (Silve) के भाव में भी तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट Gold आज 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना (Gold) 77,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




