नई दिल्ली। Gold- Silver Price Today: नया साल 2025 शुरू हो गया है। साल के पहले दिन बुधवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। सोने के भाव में आई कमजोरी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,710 रुपये से लेकर 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये से लेकर 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट नजर आ रही है। इस कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 77,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




