नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी के भाव में लगातार आ रही गिरावट के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में भी रविवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का रुख नजर आ रहा है। सोना आज के कारोबार में हाजिर 7,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में आज शुरुआती कारोबार में 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट नजर आ रही है।
सोने के भाव में आई इस जोरदार गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये से लेकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,47,200 रुपये से लेकर 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में आई कमजोरी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये चमकीली धातु 3,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,730 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,60,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (हि.स.)
Read More: Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगने वाला टैक्स घटा




