नई दिल्ली। BSNL New Prepaid Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी दो ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहा है जिनमें आपको 84 और 90 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में…
बीएसएनएल का पहला प्लान
बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान 90 दिन यानी 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। यह उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जिन्हें डेटा से ज्यादा कॉल की जरूरत होती है। इसमें 300 एसएमएस मिलते हैं। बीएसएनएल का 439 रुपये का प्लान उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कॉलिंग लाभ चाहते हैं। आज के समय में ज्यादातर प्रीपेड प्लान डेटा पर फोकस करते हैं लेकिन उनमें कॉल बेनिफिट ज्यादा मिलता है। इस प्लान की 1 महीने की कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 146 रुपये होगी। इस प्लान की एक दिन की कीमत करीब 5 रुपये है।
बीएसएनएल का दूसरा प्लान
बीएसएनएल के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है यानी प्लान में कुल ढाई महीने की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल के इस प्लान में 2 जीबी डेटा का लाभ मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों के लिए 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




